Railway Ticket Collector Bharti 2026 का इंतजार कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए नोटिफिकेशन जल्द आने की उम्मीद है। रेलवे भर्ती बोर्ड इस साल TC यानी टिकट कलेक्टर के 5,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करने वाला है। यह लेवल-3 की सरकारी नौकरी है।
फिलहाल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे बोर्ड से जुड़ी वेबसाइटों के अनुसार मार्च 2026 की शुरुआत में Railway Ticket Collector Bharti 2026 की घोषणा हो सकती है।
Railway TC Vacancy 2026: कुल पद और नोटिफिकेशन की तारीख
रेलवे भर्ती बोर्ड TC पदों के लिए आवेदन लेगा। कुल पद लगभग 5,000+ होने की संभावना है। नोटिफिकेशन 21 फरवरी 2026 को आने की संभावना है। उसके बाद अगस्त 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू होगा। ये तारीखें अभी पक्की नहीं हैं, सही तारीख RRB की वेबसाइट पर ही आएगी।
| डिटेल | जानकारी |
| विभाग | Railway Recruitment Control Board RRCB |
| पद का नाम | Ticket Collector TC |
| कुल Vacancy | 5,000+ संभावित |
| नोटिफिकेशन जारी | 21 फरवरी 2026 संभावित |
| फॉर्म शुरू | अगस्त 2026 संभावित |
| Last Date | सितंबर 2026 संभावित |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
Railway Ticket Collector 2026 के लिए योग्यता क्या चाहिए
TC की नौकरी के लिए ज्यादा बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ जोन में 12वीं भी मांगी जा सकती है, लेकिन मुख्य योग्यता 10वीं ही रहती है।
- Age Limit: 1 जनवरी 2026 को उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी। अगर DOB से calculation में confusion है, तो 👉 Age Calculator use करें।
- जरूरी स्किल: हिंदी और अंग्रेजी में टिकट पढ़ना, हिसाब करना आना चाहिए। लोगों से सही तरीके से बात करना भी जरूरी है।
रेलवे टिकट कलेक्टर भर्ती 2026 के लिए Application Fee कितनी है?
फीस का भुगतान ऑनलाइन Debit Card, Credit Card या Net Banking से होगा।
| श्रेणी | फीस |
| General / OBC | ₹500/- |
| SC / ST / महिला / Ex-Serviceman / PWD / EWS | ₹250/- |
Railway Ticket Collector Bharti 2026 Selection Process कैसा होगा
TC की भर्ती 3 चरण में पूरी होती है। इसमें इंटरव्यू नहीं होता। Railway Ticket Collector Bharti 2026 में फाइनल मेरिट CBT के नंबर के आधार पर बनती है।
- Computer Based Test (CBT): ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के सवाल आते हैं। पेपर 90 मिनट का होता है और 1/3 नेगेटिव मार्किंग होती है।
- Document Verification: CBT पास करने के बाद डॉक्यूमेंट चेक होंगे। जैसे 10वीं मार्कशीट, आधार, जाति प्रमाणपत्र आदि।
- Medical Test: रेलवे के डॉक्टर फिटनेस चेक करेंगे। आंख, कान और कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट होता है। TC के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड B-1 या B-2 होता है।
RRB TC 2026 Exam Pattern परीक्षा कैसी होती है?
परीक्षा पूरी तरह objective type होती है यानी MCQ।
| विवरण | जानकारी |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| समय | 90 मिनट |
| Negative Marking | हां — हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा |
| परीक्षा माध्यम | हिंदी, अंग्रेजी और 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाएं |
RRB TC 2026 Syllabus क्या पढ़ना होगा?
Syllabus चार मुख्य हिस्सों में बंटा होता है अगर आप Railway Ticket Collector Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इन चारों पर बराबर ध्यान देना जरूरी है।
- सामान्य जागरूकता (General Awareness): भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, रेलवे से जुड़ी जानकारी, करंट अफेयर्स, देश और राजधानी।
- गणित (Mathematics): संख्या पद्धति, अनुपात, प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, समय और कार्य, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
- रीजनिंग (Reasoning): Coding-Decoding, Series, Puzzle, दिशा, रिश्ते आदि।
- रेलवे संबंधित ज्ञान: रेलवे के नियम, कानून और काम करने का तरीका यह TC के लिए खास हिस्सा है।
Railway TC की सैलरी कितनी मिलती है 2026 में
टिकट कलेक्टर लेवल-3 का पद है और 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलती है। 5 साल बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट से सैलरी बढ़ जाती है। ड्यूटी स्टेशन और ट्रेन दोनों जगह लग सकती है।
- बेसिक पे: ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
- इन-हैंड सैलरी: भत्ते जोड़कर लगभग ₹35,000 से ₹40,000 प्रति महीना
- अन्य सुविधा: रेलवे पास, DA, HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन
Railway TC और TTE में क्या फर्क है
कई लोग TC और TTE को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन दोनों का काम अलग होता है। TTE के लिए 12वीं या Graduation जरूरी होती है और सैलरी भी TC से थोड़ी ज्यादा होती है। Railway Ticket Collector Bharti 2026 में आपको TC का रोल मिलता है, TTE अलग भर्ती से आता है।
- Ticket Collector (TC): स्टेशन पर रहता है। प्लेटफॉर्म पर टिकट चेक करता है और बिना टिकट वालों पर जुर्माना लगाता है।
- Travelling Ticket Examiner (TTE): ट्रेन में ड्यूटी करता है। सीट चेक करना, चार्ट देखना और यात्रियों की जांच करना इसका काम होता है।
Railway TC 2026 का फॉर्म कैसे भरें Apply Online
Railway Ticket Collector Bharti 2026 का फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन भरा जाएगा।। फॉर्म भरते समय आधार अपडेट होना चाहिए और नाम/जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट से मैच होनी चाहिए।
- indianrailways.gov.in या अपने RRB जोन की वेबसाइट खोलें
- “RRB Ticket Collector 2026 Notification” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल और ईमेल सही डालें)
- नाम, पता और 10वीं के अंक भरें
- फोटो, साइन और सर्टिफिकेट अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
इसे भी पढे : Railway Ticket Collector Bharti 2026: 5000+ पद, योग्यता, सैलरी, फॉर्म
Railway TC Bharti 2026 Important Documents
रेलवे टिकट कलेक्टर भर्ती 2026 के फॉर्म में ये डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं। फॉर्म भरते समय ये डॉक्यूमेंट स्कैन करके रखें फोटो 3 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए और साइज 20–50 KB के बीच रखें।
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- साइन
- मोबाइल नंबर और ईमेल
असली TC की ड्यूटी का दिन – सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक
“नई दिल्ली स्टेशन पर TC की ड्यूटी 3 शिफ्ट में होती है। सुबह 5 बजे वाली शिफ्ट के लिए 4 बजे उठना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर 8 घंटे लगातार खड़े होकर टिकट चेक करना, कई बार लोगों की बात सुननी पड़ती है, भागते यात्री को रोकना पड़ता है।
गर्मी में 45 डिग्री और सर्दी में ठंड-धुंध में भी काम करना होता है। कुछ लोग गलत टिकट भी दिखाते हैं।”
मेडिकल टेस्ट B-1/B-2 में फेल होने की 4 वजह
Railway Ticket Collector Bharti 2026 में मेडिकल पास करना उतना ही जरूरी है जितना परीक्षा पास करना।
- कलर ब्लाइंडनेस: लाल-हरा रंग पहचानना जरूरी है। Ishihara टेस्ट से जांच होती है।
- BP/शुगर: ज्यादा होने पर अनफिट कर सकते हैं।
- फ्लैट फुट: पैर का घुमाव सही नहीं हुआ तो लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल होगा।
- सुनने की क्षमता: दूर की हल्की आवाज सुननी जरूरी है।
ये चीजें पहले से ठीक रखना जरूरी है।
प्रमोशन चैनल: TC से Chief Ticket Inspector कैसे बनते हैं
रेलवे टिकट कलेक्टर भर्ती जॉइन करने के बाद करियर ग्रोथ इस तरह होती है:
“TC → Senior TC (5 साल) → Head TC (8 साल) → Chief Ticket Inspector (12 साल)”
CTI बनने पर लेवल-7 की सैलरी (₹44,900 बेसिक) मिलती है। आगे डिपार्टमेंटल एग्जाम देकर और भी पदों पर जा सकते हैं।
फॉर्म भरने के बाद 99% लोग जो गलती करते हैं
Railway Ticket Collector में ये छोटी गलतियां आपकी selection रोक सकती हैं।
“RRB का Admit Card वाला मेल अक्सर Gmail के Promotions टैब में चला जाता है, जिससे कई लोग एग्जाम मिस कर देते हैं। उपाय: rrbapply.gov.in को Contact में सेव करें और फिल्टर बना लें।
दूसरी गलती: पुरानी या गलत फोटो अपलोड करना। सेल्फी की जगह स्टूडियो वाली फोटो लगाएं, बैकग्राउंड साफ (जैसे नीला) होना चाहिए।”
निष्कर्ष
अभी नोटिफिकेशन का इंतजार करें। फरवरी-मार्च 2026 में rrbapply.gov.in और indianrailways.gov.in चेक करते रहें।
फॉर्म शुरू होते ही 10वीं के डॉक्यूमेंट तैयार रखें।
ध्यान रखें TC की नौकरी में शिफ्ट ड्यूटी होती है। रात, त्योहार और छुट्टी में भी काम करना पड़ सकता है। पूरे दिन खड़े रहना होता है, इसलिए फिटनेस जरूरी है।
तैयारी अभी से शुरू करें। रोज 1 घंटा गणित और रीजनिंग पढ़ें और पुराने पेपर देखें।
Railway Ticket Collector से जुड़े सवाल-जवाब
Q1. TC की भर्ती हर साल आती है क्या?
नहीं। रेलवे जरूरत के अनुसार भर्ती निकालता है। 2026 में 5000+ पद की संभावना है। पिछली बड़ी भर्ती 2018 में आई थी।
Q2. क्या 12वीं पास TC बन सकता है?
हाँ। 10वीं न्यूनतम योग्यता है। 12वीं या Graduation वाले भी फॉर्म भर सकते हैं।
Q3. TC की नौकरी परमानेंट होती है?
हाँ। यह Central Government की स्थायी नौकरी है। 60 साल तक नौकरी और उसके बाद पेंशन मिलती है।
Q4. महिला TC बन सकती हैं?
हाँ। महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।
Q5. Exam Date कब आएगी?
नोटिफिकेशन के 3–4 महीने बाद CBT होता है। अगर अगस्त 2026 में फॉर्म भरा तो दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में परीक्षा हो सकती है।
Q6. बिना परीक्षा के TC बन सकते हैं?
नहीं। CBT देना जरूरी है। बिना परीक्षा की भर्ती की बातें सही नहीं हैं।
