रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 09/2025 के तहत ग्रुप D लेवल-1 के 22,195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 (Railway RRB Group D bharti 2026) इस साल की सबसे बड़ी रेलवे भर्ती है।
फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो अब मौका निकल चुका है। लेकिन CBT की तैयारी करने वालों के लिए आगे की जानकारी काम की है।
रेलवे ग्रुप D 2026 Notification की मुख्य बातें एक नज़र में
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Board (RRB) |
| CEN नंबर | CEN 09/2025 |
| कुल Vacancy | 22,195 |
| पद का स्तर | Level-1 (7th CPC Pay Matrix) |
| Notification जारी | 30 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| Last Date (बढ़ाई गई) | 9 मार्च 2026 |
| शुल्क जमा की Last Date | 11 मार्च 2026 |
| Correction Window | 12 मार्च से 21 मार्च 2026 |
| Exam Date | अभी घोषित नहीं |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
रेलवे ग्रुप D 2026 Vacancy डिटेल और जोन वाइज पद
रेलवे ग्रुप D भर्ती के तहत कुल 22,195 पद हैं। ये सभी लेवल-1 के पद हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन की है।
मुख्य पद: ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन-B, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट C&W, असिस्टेंट TRD, असिस्टेंट S&T
एक उम्मीदवार सिर्फ एक RRB जोन के लिए फॉर्म भर सकता था। एक से ज्यादा जोन में फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द हो जाता है। लेकिन एक जोन के अंदर कई पदों के लिए एक ही फॉर्म में पसंद (preference) दे सकते थे।
रेलवे ग्रुप D 2026 के लिए योग्यता और Age Limit क्या है?
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने से पहले ये शर्तें पूरी होना जरूरी है
• शिक्षा: 10वीं पास या ITI या NAC। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए।
• Age Limit: 18 से 33 साल। 1 जनवरी 2026 के हिसाब से उम्र मानी जाएगी।
• जन्म तारीख: UR उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले नहीं होना चाहिए। न्यूनतम उम्र के लिए 1 जनवरी 2008 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए। उम्र की सही गणना के लिए इस age calculator tool का इस्तेमाल करें
• छूट: OBC को 3 साल, SC/ST को 5 साल की छूट मिलती है।
• आधार: फॉर्म भरते समय आधार कार्ड जरूरी था। आधार पर नाम और जन्मतिथि 10वीं के सर्टिफिकेट से मैच होनी चाहिए। फोटो भी साफ होनी चाहिए, नहीं तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
रेलवे ग्रुप D 2026 का आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 में फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग थी। CBT में शामिल होने पर ज्यादातर फीस वापस मिल जाती है। रिफंड उसी बैंक खाते में आता है जिससे फीस भरी गई थी।
| कैटेगरी | फीस | CBT के बाद रिफंड |
| General/OBC | ₹500 | ₹400 वापस |
| SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/Ex-SM | ₹250 | पूरा ₹250 वापस |
रेलवे ग्रुप D 2026 का सिलेक्शन प्रोसेस कैसा है
सिलेक्शन 4 स्टेज में होता है। एक स्टेज पास करोगे तभी अगले में जाओगे।
- Computer Based Test CBT: 100 सवाल, 90 मिनट। PwBD को 120 मिनट मिलते हैं। 1/3 नेगेटिव मार्किंग है।
- Physical Efficiency Test PET: इसमें दौड़, वजन उठाना होता है। पुरुष और महिला के लिए मानक अलग हैं।
- Document Verification DV: 10वीं मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, आधार, फोटो सब चेक होंगे।
- Medical Examination: रेलवे के डॉक्टर फिटनेस चेक करेंगे। A-3 मेडिकल स्टैंडर्ड चाहिए।
CBT पास करने के बाद जितनी वैकेंसी है, उससे 3 गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
रेलवे ग्रुप D CBT का Syllabus और Exam Pattern
CBT में 4 विषयों से सवाल आते हैं। 90 मिनट में 100 सवाल करने होते हैं।
• Mathematics: 25 सवाल – नंबर सिस्टम, BODMAS, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी, SI-CI, उम्र, औसत
• General Intelligence & Reasoning: 30 सवाल – कोडिंग-डिकोडिंग, वेन आरेख, दिशा, खून का रिश्ता, घड़ी-कैलेंडर
• General Science: 25 सवाल – 10वीं स्तर का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी
• General Awareness: 20 सवाल – करंट अफेयर्स, रेलवे इतिहास, खेल, बेसिक GK
हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। इसलिए अंदाज से जवाब न दें।
सीबीटी के लिए “3-2-1 समय फॉर्मूला”
“पहले 30 मिनट: गणित 25 + रीजनिंग 15 = 40 सवाल खत्म करो।
अगले 20 मिनट: विज्ञान के 25 सवाल
अगले 25 मिनट: सामान्य ज्ञान 20 + जो छूट गए
आखिरी 15 मिनट: दोबारा जांच + अंदाजा”
इस तरीके से लगभग 95 सवाल कर सकते हो।
रेलवे ग्रुप D PET के नियम – पुरुष और महिला
CBT पास करने के बाद PET होगा। यह सिर्फ क्वालिफाई करने के लिए है, इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ते।
पुरुष के लिए: 35 किलो वजन लेकर 100 मीटर दूरी 2 मिनट में बिना रुके पूरी करनी है। और 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी है।
महिला के लिए: 20 किलो वजन लेकर 100 मीटर दूरी 2 मिनट में पूरी करनी है। और 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी है।
एक ही मौका मिलता है, इसलिए पहले से तैयारी शुरू कर दो।
मेडिकल में बाहर होने की 3 असली वजह
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 में मेडिकल के दौरान कई उम्मीदवार बाहर हो जाते हैं। इसके मुख्य कारण ये हैं:
रंग न दिखना: लाल-हरा सिग्नल में फर्क न दिखे तो तुरंत बाहर। घर पर इशिहारा टेस्ट की किताब से जांच कर सकते हो।
सपाट तलवा: अगर पैर का तलवा सपाट है तो दौड़ में दिक्कत होती है। डॉक्टर तुरंत पकड़ लेता है। रोज पंजों पर 5 मिनट खड़े रहो।
वजन: बीएमआई 19 से कम या 30 से ज्यादा हुआ तो दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढे : राजस्थान आंगनवाडी भर्ती 2026
रेलवे ग्रुप D 2026 में वेतन कितना मिलता है?
रेलवे ग्रुप D में चयन होने पर मूल वेतन ₹18,000 प्रति माह है — 7वें वेतन आयोग के Level-1 के अनुसार। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और बच्चों की शिक्षा भत्ता भी मिलता है।
इन सबको जोड़कर हाथ में वेतन ₹22,500 से ₹25,380 प्रति माह के बीच बनता है। सालाना ₹3 लाख से ₹5 लाख तक हो सकता है। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, यात्रा छूट और अन्य सरकारी फायदे भी मिलते हैं।
समय के साथ प्रमोशन होने पर वेतन और सुविधाएँ बढ़ती रहती हैं।
रेलवे ग्रुप D फॉर्म भर दिया, अब आगे क्या करें
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 (Railway RRB Group D bharti 2026) का फॉर्म भरने की Last Date 9 मार्च 2026 थी। अब एडमिट कार्ड और परीक्षा का इंतजार करना है।
एप्लीकेशन स्टेटस: rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके देखो कि फॉर्म Accepted है या Rejected।
एडमिट कार्ड: एग्जाम से 4 दिन पहले आएगा। उसी RRB जोन की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
तैयारी: मई में CBT होने की संभावना है। लगभग 90 दिन हैं। रोज 4 घंटे पढ़ाई करो। पिछले साल के पेपर हल करो।
आधार लिंक: एग्जाम सेंटर पर आधार से बायोमेट्रिक होगा। नाम और जन्मतिथि मैच होनी चाहिए।
ध्यान रखें: CBT के नंबर नॉर्मलाइज होंगे क्योंकि अलग-अलग शिफ्ट होंगी। इसलिए सिर्फ पास होने का लक्ष्य न रखें। 70+ स्कोर सुरक्षित माना जाता है।
जोन के हिसाब से कट ऑफ + सुरक्षित अंक तालिका
| आरआरबी जोन | पिछली बार सामान्य कट ऑफ | 2026 में सुरक्षित अंक |
| मुंबई | 74.33 | 77+ |
| प्रयागराज | 71.91 | 75+ |
| कोलकाता | 69.88 | 73+ |
अगर आप 90 सवाल करते हो तो 75+ अंक आ सकते हैं, क्योंकि गलत जवाब पर 1/3 अंक कटता है।
रेलवे ग्रुप D Vacancy का साल-दर-साल रुझान
| वर्ष | कुल Vacancy |
| 2018 | 62,097 |
| 2019 | 1,03,769 |
| 2024 | 32,438 |
| 2026 | 22,195 |
2026 में पिछले सालों के मुकाबले कम वैकेंसी है। इसका मतलब प्रतियोगिता ज्यादा है, इसलिए तैयारी अच्छे से करनी होगी।
Admit Card और Application Status कब मिलेगा?
Application Status मई 2026 तक RRB के Login Portal पर आ सकता है। Admit Card CBT से करीब 4 दिन पहले आएगा, और एग्जाम सेंटर की जानकारी 10 दिन पहले मिल जाएगी।
Exam Date अभी घोषित नहीं हुई है। Correction Window खत्म होने के बाद RRB अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी करेगा।
Conclusion
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 (Railway RRB Group D bharti 2026) का फॉर्म खत्म हो चुका है। अब सिर्फ CBT बाकी है, जो मई 2026 में हो सकता है। 90 दिन तैयारी के लिए हैं।
10वीं स्तर का पेपर है, लेकिन प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है। रोज 100 सवाल प्रैक्टिस करो और PET की तैयारी शुरू कर दो। Admit Card rrbapply.gov.in पर आएगा। गलत खबरों से दूर रहें।
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 से जुड़े सवाल-जवाब
Q1. रेलवे ग्रुप D का फॉर्म दोबारा कब आएगा?
A: CEN 09/2025 की Last Date 9 मार्च 2026 थी। अगली भर्ती 2027 में आने की संभावना है।
Q2. क्या 10वीं में 50% अंक जरूरी हैं?
A: नहीं, सिर्फ पास होना जरूरी है। ITI वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
Q3. PET में फेल हो गए तो क्या होगा?
A: PET क्वालिफाइंग है। इसमें फेल होने पर बाहर हो जाओगे, चाहे CBT में ज्यादा नंबर हों।
Q4. रेलवे ग्रुप D की Cut Off कितनी जाती है?
A: जोन और कैटेगरी पर निर्भर करती है। UR: 70-75, OBC: 68-72, SC: 60-65, ST: 55-60 तक जा सकती है।
Q5. एग्जाम सेंटर अपने शहर में मिलेगा?
A: जरूरी नहीं। RRB खुद सेंटर तय करता है। एडमिट कार्ड में जो सेंटर होगा वहीं जाना होगा।
सरकारी जानकारी के लिए सिर्फ rrbcdg.gov.in या rrbapply.gov.in देखें। यूट्यूब या टेलीग्राम की गलत खबरों से बचें।
