RRB ALP New Vacancy 2026: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 

By: Bablu Kumar

On: July 8, 2026

Follow Us:

RRB ALP 2026 New Vacancy

RRB ALP New Vacancy 2026: यदि आप काफी समय से भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो साल 2026 मे रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर एक बहुत बड़ी भर्ती निकाली है। इस बार रेलवे द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 14 मई 2026 को जारी कर दिया हैं।

अगर आप 10वीं पास हैं और साथ में आपने ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री कर रखी है, तो आप rrb की इस सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते है। इस पोस्ट में हम आपको RRB ALP से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देने वाले है जैसे फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता चाहिए, उम्र कितनी होनी चाहिए, एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न क्या है, सैलरी कितनी मिलेगी और आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं।

RRB ALP भर्ती 2026 Overview

ज़रूरी बातेंपूरी जानकारी
बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पोस्ट का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल सीटें (Vacancy)11,127
फॉर्म कैसे भरेंऑनलाइन (Online)
ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तारीख15 मई 2026
Form भरने की आखिरी तारीख14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की लास्ट डेट16 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

RRB ALP Vacancy 2026 कैटेगरी के हिसाब से पद

इस बार रेलवे बोर्ड ने सभी 21 जोनों को मिलाकर कुल 11,127 पदों का जो ऑफिसियल बंटवारा किया है, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

कैटेगरी का नामकुल आरक्षित सीटें 2026
सामान्य वर्ग (UR / General)4,860 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2,598 पद
अनुसूचित जाति (SC)1,746 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS)1,004 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)919 पद
कुल मिलाकर (Grand Total)11,127 पद
एक्स-सर्विसमैन कोटा (Ex-SM)1,115 पद

नोट: पदों की संख्या रेलवे प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार बढ़ या घट सकती है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

RRB ALP भर्ती मे फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास नीचे दी गई पढ़ाई और उम्र की सभी शर्तें पूरी होनी चाहिए तभी आप इस भर्ती के लिए एलिजिबल माने जाएंगे:

1. पढ़ाई-लिखाई (Educational Qualification)

अगर आपने नीचे दी गई डिग्रियों में से कोई भी एक कोर्स किया है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं:

  • आप 10वीं पास हों और साथ में आपके पास मान्यता प्राप्त ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • या फिर, आपने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किया हो।
  • या फिर, आपने इन्हीं ब्रांच से बीई/बीटेक (इंजीनियरिंग डिग्री) की हो।

2. उम्र की सीमा (Age Limit)

  • कम से कम उम्र: 18 साल
  • ज्यादा से ज्यादा उम्र: 30 साल (यह जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए है)
  • ध्यान दें: आपकी उम्र की गिनती 1 जुलाई 2026 की तारीख को मानक मानकर की जाएगी।

कैटेगरी के हिसाब से उम्र में छूट:

  • ओबीसी (OBC): उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी (यानी वो 33 साल की उम्र तक फॉर्म भर सकते हैं)।
  • एससी/एसटी (SC/ST): उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी (यानी वो 35 साल की उम्र तक फॉर्म भर सकते हैं)।

उम्र की जांच: अगर आपको अपनी सही उम्र का हिसाब लगाने में दिक्कत आ रही है कि आप 1 जुलाई 2026 को फॉर्म भरने के एलिजिबल है या नहीं है, तो परेशान न हों। आप इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी Advanced Age Calculator टूल का इस्तेमाल करके एक सेकंड में अपनी सटीक उम्र निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Railway Ticket Collector Bharti 2026: रेलवे में टिकट कलेक्टर के पदों पर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और नियम

RRB ALP सिलेक्शन कैसे होगा? (Selection Process)

लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) बनने के लिए आपको इन मुख्य स्टेप्स से गुजरना होगा:

  1. पहला पेपर (CBT 1): यह सिर्फ एक छांटने वाला टेस्ट (Screening Test) है। इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
  2. दूसरा पेपर (CBT 2): इसके दो हिस्से होंगे। पार्ट-A से आपकी फाइनल मेरिट बनेगी। पार्ट-B आपके ट्रेड से जुड़ा होगा, जिसे सिर्फ पास करना ज़रूरी है।
  3. साइको टेस्ट (CBAT): जो छात्र CBT 2 पास करेंगे, उन्हें कंप्यूटर पर एक एप्टीट्यूड यानी साइको टेस्ट देना होगा।
  4. कागजातों की जांच (DV): आपके असली सर्टिफिकेट्स और कागजों की जांच की जाएगी।
  5. मेडिकल टेस्ट: चूंकि यह ड्राइवर की नौकरी है, इसलिए इसमें आपकी आँखें हेल्दी होनी चाहिए। इसमें A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा जाता है, यानी बिना चश्मे के आपकी आँखों का विज़न 6/6 होना बिल्कुल अनिवार्य है।

RRB ALP परीक्षा का सटीक पैटर्न (Exam Pattern)

तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि किस विषय से कितने सवाल पूछे जाएंगे तो आइए विस्तार से जानते हैं:

CBT 1 (समय: 60 मिनट)

  • गणित (Maths): 20 प्रश्न
  • रीजनिंग (Mental Ability): 25 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान (General Science): 20 प्रश्न
  • करंट अफेयर्स (Current Affairs): 10 प्रश्न
  • कुल: 75 प्रश्न (75 नंबर)

CBT 2 (कुल समय: 2 घंटे 30 मिनट)

  • पार्ट A (90 मिनट): इसमें मैथ्स, रीजनिंग और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। फाइनल मेरिट इसी से बनेगी।
  • पार्ट B (60 मिनट): इसमें आपके चुने हुए ITI/इंजीनियरिंग ट्रेड से 75 प्रश्न आएंगे। इसमें सिर्फ 35% नंबर लाकर पास होना ज़रूरी है।
  • नेगेटिव मार्किंग: ध्यान रहे भाई, CBT 1 और CBT 2 दोनों परीक्षाओं में हर गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर काटे जाएंगे, इसलिए तुक्का मारने से बचें।

सैलरी कितनी मिलेगी और प्रमोशन कैसे होगा? (Salary & Career Growth)

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी में सैलरी और भत्ते बहुत ही शानदार मिलते हैं: 

  • शुरुआती इन-हैंड सैलरी: ALP का बेसिक पे ₹19,900 (लेवल 2) होता है। लेकिन इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA) और सबसे महत्वपूर्ण रनिंग अलाउंस (ट्रेन चलाने का प्रति किलोमीटर का पैसा) मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी ₹35,000 से ₹42,000 प्रति महीना तक आराम से बन जाती है।
  • प्रमोशन: जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा, आप प्रमोट होकर इस रास्ते पर आगे बढ़ेंगे: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) ➡️ सीनियर ALP ➡️ पैसेंजर ट्रेन ड्राइवर ➡️ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन ड्राइवर।

तैयारी के लिए बेस्ट किताबें (Recommended Books)

मार्केट में बहुत सारी किताबें हैं, लेकिन अगर आप कम समय में सटीक तैयारी करना चाहते हैं, तो इन बुक्स की मदद ले सकते हैं:

  • गणित (Maths): आर एस अग्रवाल (R.S. Aggarwal) या आदित्य रंजन की गणित की बुक ले सकते हैं लेकिन किताबों का चुनाव अपने हिसाब से करें क्योंकि आपको ही पढ़ना है। पहले उसके रिव्यू देखें देखें की टॉपर क्या सजेस्ट करते हैं कौन सी बुक सजेस्ट करते हैं पूरी बुक को पढ़ाना शुरू करें। 
  • रीजनिंग (Reasoning): अरिहंत पब्लिकेशन या दीपक कुमार की रीजनिंग बुक या आप विक्रम जी सर की रीजनिंग की बुक का यूज कर सकते हैं।
  • सामान्य विज्ञान (Science): लोको पायलट के लिए 9वीं और 10वीं की NCERT की किताबें और लूसेंट (Lucent) की साइंस की किताब।
  • ट्रेड टेस्ट (Part B): अपने ट्रेड से जुड़े यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स के पुराने साल्व्ड पेपर्स (PYQ) ज़रूर सॉल्व करें।

फॉर्म की फीस (Application Fee)

  • General / OBC / EWS: ₹500 फीस है। लेकिन अच्छी बात यह है कि जब आप CBT 1 का एग्जाम दे देंगे, तो ₹400 आपके बैंक खाते में वापस (Refund) आ जाएंगे।
  • SC / ST / महिलाएं / एक्स-सर्विसमैन: ₹250 फीस है। एग्जाम देने के बाद आपके पूरे ₹250 वापस आ जाएंगे।

RRB ALP का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको “Apply” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करके “Create an Account” पर जाएं।
  3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगइन (Sign-in) करें।
  5. अब “Assistant Loco Pilot” वाले लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को खोलें।
  6. अपनी पसंद का RRB ज़ोन चुनें और अपनी पढ़ाई की पूरी जानकारी भरें।
  7. नियमों के हिसाब से अपना बिल्कुल साफ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  8. अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का भुगतान ऑनलाइन (UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से करें।
  9. फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार अच्छे से चेक करें और फाइनल सबमिट कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

आरआरबी लोको पायलट निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी बहुत ही जिम्मेदारी वाली और सम्मानजनक होती है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है, इसलिए लास्ट डेट के खत्म होने का इंतज़ार बिल्कुल मत कीजिए। सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए अभी अपना फॉर्म पूरा कर लें और अगस्त में होने वाले एग्जाम की तैयारी में लग जाएं।

पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखते हुए हर बार कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा होता है। CBT 1 के साथ-साथ CBT 2 की तैयारी पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि फाइनल मेरिट लिस्ट CBT 2 से तैयार होनी है।

RRB ALP New Vacancy FAQs

Q1: क्या सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार यह फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: नहीं, सिर्फ 10वीं पास होना काफी नहीं है। 10वीं के साथ आपके पास ITI का सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना भी ज़रूरी है।

Q2: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी?

Ans: हाँ, बिल्कुल होगी। CBT 1 और CBT 2 दोनों परीक्षाओं में हर गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर काटे जाएंगे, इसलिए तुक्का मारने से बचें।

Q3: क्या फॉर्म में सुधार (Correction) करने का मौका मिलेगा?

Ans: हाँ, फॉर्म की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 17 जून से 26 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें आप अपनी गलतियां सुधार सकते हैं।

Disclaimer

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां केवल छात्रों के मार्गदर्शन के लिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फैसले पर पहुँचने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन और नियमों को ध्यान से ज़रूर पढ़ लें।

Join WhatsApp
Join Now →
Join Telegram
Join Now →

Bablu Kumar

नमस्ते, मैं बबलू कुमार हूँ। मैंने 2022 में PCM विषय से BSc पूरी की है इस वेबसाइट पर मैं आपके लिए सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी सही और तेज जानकारी लाता हूँ। मेरा मकसद है कि कोई भी जरूरी भर्ती या योजना आपसे छूटे नहीं।

Leave a Comment