UPSC CDS 2 2026 online form: 451 पद, नोटिफिकेशन जारी, 9 जून तक अप्लाई, एग्जाम 13 सितंबर

By: Bablu Kumar

On: May 21, 2026

Follow Us:

UPSC CDS 2 2026 online form

UPSC CDS 2 2026 online form भरना 20 मई 2026 से शुरू हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ने notification out कर दिया है। इस बार वेकेंसी कुल 451 पदों के लिए निकली है। UPSC CDS II के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी, नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अफसर ट्रेनिंग अकादमी में अधिकारी बनने का मौका है। 

UPSC CDS मे फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 जून 2026 शाम 6 बजे है। UPSC CDS II 2026 notification में साफ लिखा है कि परीक्षा 13 सितंबर 2026 रविवार को होगी। जो छात्र ग्रेजुएशन पास हैं या फाइनल ईयर में हैं, वो फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC CDS 2 2026 Overview – जरूरी तारीखें और जानकारी

UPSC CDS II के अनुसार 13 सितंबर को पेपर होगा। UPSC CDS 2 2026 online form भरने के लिए सबसे पहले OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। अगर आपने पहले कभी UPSC का फॉर्म नहीं भरा तो upsconline.nic.in पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। 

जानकारीUPSC CDS 2 2026 का विवरण
परीक्षा का नामसंयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा दो 2026
कराने वाला बोर्डसंघ लोक सेवा आयोग
विज्ञापन संख्यापरीक्षा नोटिस संख्या 11/2026-CDS-II
नोटिफिकेशन जारी20 मई 2026
ऑनलाइन फॉर्म शुरू20 मई 2026
फॉर्म की आखिरी तारीख9 जून 2026 शाम 6 बजे
CDS 2 2026 Exam Date13 सितंबर 2026
कुल पद451
आवेदन का तरीकासिर्फ ऑनलाइन upsconline.nic.in
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन पेन पेपर ओएमआर
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in

CDS 2 2026 vacancy – 451 पदों का पूरा बंटवारा

UPSC CDS II में कुल 451 वैकेंसी दी गई हैं। ये वैकेंसी 4 बड़ी अकादमी में बंटी हैं। CDS वेकेंसी का पूरा बंटवारा नीचे टेबल में देखें। इससे आपको पता चलेगा कि कहाँ कितने पद हैं।

अकादमी का नामकोर्स का नामकुल पदमहिला के लिए
भारतीय सैन्य अकादमी163वां डीई कोर्स, देहरादून100नहीं
भारतीय नौसेना अकादमीएग्जीक्यूटिव ब्रांच, एझिमाला26नहीं
वायु सेना अकादमी222 एफ पी कोर्स, हैदराबाद32नहीं
ओटीए चेन्नई पुरुष126वां एसएससी पुरुष एनटी कोर्स275नहीं
ओटीए चेन्नई महिला126वां एसएससी महिला एनटी कोर्स18हाँ
कुल पद451

CDS वेकैंसी में ओटीए चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 293 पोस्ट हैं। महिला उम्मीदवार सिर्फ ओटीए चेन्नई में एसएससी महिला एनटी कोर्स के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 

अबकी बार नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि आईएमए, आईएनए, एएफए सिर्फ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार के लिए हैं। शादीशुदा लोग इन तीनों अकादमी के लिए आवेदन नहीं कर सकते। CDS मे ग्रेजुएशन के बाद डिफेंस में ऑफिसर बनने की सबसे बड़ी एंट्री है।

UPSC CDS 2 2026 – योग्यता क्या चाहिए

UPSC CDS II 2026 के अनुसार हर अकादमी की योग्यता अलग अलग है। UPSC CDS 2 भरने से पहले अपनी योग्यता चेक कर लो। गलत योग्यता भरने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

1. भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री चाहिए। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीटेक कोई भी स्ट्रीम चलेगी। 12वीं में कौन से विषय थे, इससे कोई मतलब नहीं है। सिर्फ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

2. भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के लिए

इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री यानी बीई या बीटेक अनिवार्य है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस कोई भी ब्रांच। सिर्फ इंजीनियरिंग वाले ही अप्लाई करें।

3. वायु सेना अकादमी हैदराबाद के लिए

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री साथ में 10+2 लेवल पर फिजिक्स और मैथमेटिक्स होना जरूरी है, या फिर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री। मतलब अगर आपने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पढ़ा है और बीए किया है तो भी अप्लाई कर सकते हो। या फिर बीटेक वाले डायरेक्ट एलिजिबल हैं।

4. अफसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई के लिए

किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री। पुरुष और महिला दोनों के लिए यही योग्यता है। UPSC CDS II 2026 में ओटीए को सबसे आसान एंट्री माना जाता है क्योंकि इसमें मैथ्स का पेपर नहीं होता।

जरूरी बात

फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर वाले छात्र भी UPSC CDS 2 2026 online form भर सकते हैं। लेकिन एसएसबी इंटरव्यू के समय तक पास होने का प्रूफ देना होगा। प्रोविजनल सर्टिफिकेट या मार्कशीट दिखानी पड़ेगी। अगर रिजल्ट नहीं आया तो कैंडिडेचर कैंसिल हो जाएगी।

UPSC CDS II 2026 notification – Age Limit और जन्म तारीख

UPSC CDS II में उम्र सीमा सबसे Important है। गलत जन्म तारीख डालने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। UPSC OTR में जो जन्म तारीख है वही मान्य होगी। बाद में बदल नहीं सकते। अभी अपनी उम्र Age Calculator से चेक करें।

अकादमीजन्म तारीख होनी चाहिएउम्र
आईएमए02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 200820 से 24 साल
आईएनए02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 200820 से 24 साल
एएफए02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 200720 से 24 साल
ओटीए पुरुष02 जुलाई 2002 से 01 जुलाई 200820 से 25 साल
ओटीए महिला02 जुलाई 2002 से 01 जुलाई 200820 से 25 साल

वैवाहिक स्थिति

आईएमए, आईएनए, एएफए के लिए सिर्फ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। ओटीए पुरुष के लिए भी अविवाहित पुरुष। 

ओटीए महिला के लिए अविवाहित महिला, ऐसी विधवा जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की और जिनके बच्चे नहीं हैं, और ऐसी तलाकशुदा महिला जिनके बच्चे नहीं हैं और जिनके पास कोर्ट का डिक्री है, वो अप्लाई कर सकती हैं। 

शादीशुदा उम्मीदवार आईएमए, आईएनए, एएफए के लिए एलिजिबल नहीं हैं। ट्रेनिंग के दौरान भी शादी नहीं कर सकते।

UPSC CDS 2 2026 online form कैसे भरें – पूरी प्रक्रिया हिंदी में

UPSC CDS 2 का फॉर्म upsconline.nic.in पर भरना है। 2026 से UPSC ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। पूरा प्रोसेस 2 भाग में है।

भाग एक – OTR रजिस्ट्रेशन

  1. upsconline.nic.in वेबसाइट खोलो।
  2. New Registration वाले बटन पर क्लिक करो।
  3. अपना नाम, जन्म तारीख, लिंग, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालो। नाम 10वीं की मार्कशीट जैसा होना चाहिए। एक भी अक्षर गलत नहीं।
  4. मोबाइल और ईमेल पर ओटीपी आएगा। दोनों Verify करो।
  5. पासवर्ड बनाओ। रजिस्ट्रेशन आईडी मिल जाएगी। इसे मोबाइल में सेव कर लो।

भाग दो – फॉर्म भरना

  1. रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालकर Login करो।
  2. परीक्षा में Combined Defence Services Examination II 2026 चुनो।
  3. प्राथमिकता भरो: आईएमए, आईएनए, एएफए, ओटीए। जो अकादमी नहीं चाहिए उसे 0 रखो। जिसकी प्राथमिकता 1 दोगे, उसी के लिए पहले विचार होगा।
  4. एप्लीकेशन फीस ₹200 Pay करो अगर General, OBC, EWS पुरुष हो। SC, ST और सभी महिला के लिए फीस 0 है। पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से होगा।
  5. परीक्षा केंद्र चुनो। देश में 41 शहर हैं। दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ सब। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सेंटर मिलता है। इसलिए जल्दी भरो।
  6. फोटो, सिग्नेचर, फोटो आईडी Upload करो। फोटो 3 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए। सफेद बैकग्राउंड। सिग्नेचर काले पेन से सफेद पेपर पर, रनिंग हैंड में। फोटो आईडी में आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी चलेगा।
  7. घोषणा पर Tick करके Final Submit करो।
  8. कन्फर्मेशन पेज का Print निकाल लो। बिना Print के Form Complete नहीं माना जाएगा।

आखिरी तारीख

UPSC CDS 2 2026 online form की आखिरी तारीख 9 जून 2026 शाम 6 बजे है। आखिरी दिन वेबसाइट बहुत स्लो हो जाती है। Server Error आता है। पेमेंट फेल हो जाता है। इसलिए 5 जून तक फॉर्म भर दें। UPSC CDS के नोटिफिकेशन के बाद पहले 10 दिन में ही 2 लाख से ज्यादा फॉर्म भर चुके हैं।

CDS 2 2026 vacancy – Application Fees और किसको छूट है

UPSC CDS के अनुसार फीस का नियम:

Categoryफीसछूट
General / OBC / EWS पुरुष₹200नहीं
SC / ST पुरुष₹0पूरी छूट
महिला सभी Category₹0पूरी छूट
पेमेंट का तरीकाऑनलाइनडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से जमा होगी। चालान या SBI Bank का Option 2024 से बंद है। अगर पेमेंट फेल हो जाए तो 24 घंटे बाद दोबारा Try करें। दो बार पेमेंट कट जाए तो UPSC को मेल करो, वापस आ जाएगा। फीस Refund नहीं होगी। इसलिए फॉर्म सोच समझ कर भरो।

Upsc Cds Ii Online Form 2026 – चयन कैसे होगा

UPSC CDS II चयन 3 Stage में होगा। हर Stage Qualify करना जरूरी है। एक भी Stage में फेल हुए तो बाहर।

Stage 1: लिखित परीक्षा

ऑफलाइन OMR Based होगी। आईएमए, आईएनए, एएफए के लिए 3 पेपर: अंग्रेजी 100 अंक, सामान्य ज्ञान 100 अंक, प्रारंभिक गणित 100 अंक। हर पेपर 2 घंटे का। ओटीए के लिए सिर्फ 2 पेपर: अंग्रेजी और जीके। मैथ्स नहीं है। Negative Marking 1/3 है। मतलब 3 गलत जवाब पर 1 सही जवाब के बराबर अंक कटेंगे। इसलिए अंदाजा मत लगाओ।

Stage 2: SSB Interview

लिखित परीक्षा Qualify करने वालों को SSB Call Letter मिलेगा। 5 दिन का Interview होता है। Stage-I Screening Test पहले दिन। OIR Test और PPDT। इसमें 50% से 60% उम्मीदवार बाहर हो जाते हैं। Stage-II Psychology Test, GTO Task, Personal Interview, Conference Day 2 से Day 5 तक। कुल 300 अंक IMA/INA/AFA, OTA के लिए 200 अंक।

Stage 3: Medical Test

SSB Recommend होने के बाद Military Hospital में Medical होता है। महिला उम्मीदवार के लिए Lady Medical Officer भी बोर्ड में होती हैं। आंख, Height, Weight, Chest, Flat Foot, Knock Knee, Colour Blindness चेक होता है।

Final Merit

लिखित परीक्षा के अंक + SSB के अंक जोड़कर Final Merit बनती है। IMA/INA/AFA = 300+300=600 अंक। OTA = 200+200=400 अंक। UPSC CDS 2 2026 फॉर्म भरने वाले 3 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 8000 लिखित Qualify करते हैं। SSB के बाद सिर्फ 451 Final Select होते हैं।

UPSC CDS 2 2026 online form – Exam Pattern 2026

UPSC CDS का Exam Pattern पिछले साल जैसा ही है। कोई बदलाव नहीं किया गया है।

For IMA, INA, AFA

विषयप्रश्नअंकसमय
अंग्रेजी1201002 घंटे
सामान्य ज्ञान1201002 घंटे
प्रारंभिक गणित1001002 घंटे
कुल3403006 घंटे

For OTA

विषयप्रश्नअंकसमय
अंग्रेजी1201002 घंटे
सामान्य ज्ञान1201002 घंटे
कुल2402004 घंटे

जरूरी बात

मैथ्स में सिर्फ 10वीं Level के सवाल आते हैं। NCERT की 6 से 10 तक की किताब काफी है। GK में History, Geography, Polity, Economy, General Science, Current Affairs, Defence Related News आते हैं। English में Grammar, Vocabulary, Comprehension ज्यादा पूछते हैं। UPSC CDS भरने के बाद हर पेपर के लिए अलग Strategy बनाओ।

UPSC CDS II 2026 notification – Syllabus क्या पढ़ना है

UPSC CDS 2 के नोटिफिकेशन बाद Syllabus वही है जो सालों से चला आ रहा है। UPSC Syllabus बदलता नहीं है। इसलिए पुराने पेपर से तैयारी करो।

1. अंग्रेजी का Syllabus

Spotting Errors, Sentence Improvement, Selecting Words, Ordering of Words in Sentence, Comprehension, Synonyms, Antonyms, Ordering of Sentences, Fill in the Blanks, Cloze Test। अंग्रेजी 120 सवाल में सबसे Scoring है। Grammar के नियम पक्के करो।

2. सामान्य ज्ञान का Syllabus

  • करंट अफेयर्स: पिछले 1 साल के National, International, Sports, Awards, Defence Deal, Exercise।
  • भारत का इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक, स्वतंत्रता संग्राम।
  • भूगोल: भौतिक भूगोल, भारत का भूगोल, विश्व का भूगोल।
  • भारतीय राजव्यवस्था: संविधान, राष्ट्रपति, संसद, न्यायपालिका, संशोधन।
  • अर्थव्यवस्था: बजट, RBI, महंगाई, पंचवर्षीय योजना।
  • सामान्य विज्ञान: Physics, Chemistry, Biology 10वीं Level।
  • रक्षा: मिसाइल, विमान, जहाज, थल सेना अध्यक्ष, नौसेना अध्यक्ष, वायु सेना अध्यक्ष, युद्ध अभ्यास जैसे युद्ध अभ्यास, वरुणा। CDS 2 डिफेंस की है तो Defence GK बहुत पूछते हैं।

3. प्रारंभिक गणित का Syllabus

अंकगणित, संख्या पद्धति, लघुत्तम समापवर्त्य महत्तम समापवर्तक, प्रतिशत, लाभ हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात समानुपात, समय चाल दूरी, समय और काम। बीजगणित, द्विघात समीकरण। त्रिकोणमिति, ऊंचाई दूरी। ज्यामिति, रेखा कोण, त्रिभुज, वृत्त। क्षेत्रमिति, क्षेत्रफल आयतन। सांख्यिकी।

UPSC CDS II 2026 online form भरने के साथ साथ पिछले 10 साल के Previous Year Paper Solve करें। UPSC CDS II का Cut Off 2025 में IMA 120, INA 110, AFA 135, OTA 95 के आसपास रहा। इस बार CDS 451 है तो Cut Off 5 से 7 अंक बढ़ सकता है।

UPSC CDS 2 2026 online form – Physical Standards

UPSC CDS II 2026 में Physical Standard Clear न होने पर SSB के बाद भी बाहर हो जाओगे। इसलिए पहले ही चेक कर लो।

  • Height: पुरुष उम्मीदवार के लिए Minimum 157.5 सेमी। महिला के लिए 152 सेमी। गोरखा और गढ़वाली के लिए 152.5 सेमी। Flying Branch AFA के लिए 162.5 सेमी।
  • Weight: Height के अनुसार। BMI 19 से 25 के बीच होना चाहिए।
  • Eye Sight: 6/6 बेहतर आंख में, 6/9 दूसरी आंख में। Myopia -3.5D से ज्यादा नहीं। Hypermetropia +3.5D से ज्यादा नहीं। Lasik Surgery 20 साल की उम्र के बाद और 12 महीने पुरानी होनी चाहिए।
  • Chest: 81 सेमी, 5 सेमी फुलाव जरूरी।
  • Leg Length: Flying Branch के लिए 99 से 120 सेमी।
  • Tattoo: Body के Inner Part पर ही Allowed है। Saluting Hand पर Tattoo नहीं होना चाहिए।

Medical Unfit

Flat Foot, Knock Knee, Colour Blindness, Hydrocele, Piles होने पर Unfit कर देते हैं। Medical में Unfit होने पर Appeal Medical Board AMB में Appeal कर सकते हो। 42 दिन के अंदर।

CDS 2 2026 vacancy – Salary, Stipend और प्रमोशन

UPSC CDS II के अनुसार Training के दौरान Stipend ₹56,100 प्रति माह है। ये IMA, INA, AFA, OTA सबके लिए Same है। Training 1 साल से 1.5 साल की होती है।

कमीशन के बाद Salary – 7th CPC

RankPay LevelBasic Payहाथ में कितना आएगा
लेफ्टिनेंटLevel 10₹56,100₹70,000 से ज्यादा
कैप्टनLevel 10B₹61,300₹80,000 से ज्यादा
मेजरLevel 11₹69,400₹90,000 से ज्यादा
लेफ्टिनेंट कर्नलLevel 12A₹1,21,200₹1.5 लाख से ज्यादा
कर्नलLevel 13₹1,30,600₹1.7 लाख से ज्यादा

भत्ता

Military Service Pay MSP ₹15,500 सभी को मिलता है। DA 50% Basic का। HRA 8% से 24% शहर के हिसाब से। Transport Allowance, Uniform Allowance ₹20,000 सालाना। Flying Allowance AFA में ₹25,000 महीना। Sea Duty Allowance Navy में। Free Ration, Canteen CSD सुविधा, Free Medical Family के लिए, Government Accommodation मिलता है।

प्रमोशन

लेफ्टिनेंट से कैप्टन 2 साल में। कैप्टन से मेजर 6 साल में। मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल 13 साल में। Time Scale Promotion है। मतलब समय पर प्रमोशन पक्का। CDS से भर्ती होकर 20 साल बाद पेंशन मिलती है। OROP वन रैंक वन पेंशन भी लागू है।

UPSC CDS II 2026 – SSB Interview की तैयारी कैसे करें

UPSC CDS II 2026 online form भरने के बाद असली लड़ाई SSB है। लिखित में 1 लाख में से 8000 पास होते हैं। SSB में 8000 में से 451 Select होते हैं। 5 दिन का Process होता है।

Day 1: Screening Test

  • OIR Test: Verbal और Non Verbal Reasoning 40+40 सवाल।
  • PPDT: धुंधली Picture दिखेगी। 30 सेकंड देखना है, 1 मिनट में Story लिखना है, फिर Group Discussion।

इसमें 60% उम्मीदवार बाहर हो जाते हैं। बोलना बहुत जरूरी है। चुप रहे तो बाहर।

Day 2: Psychology Test

  • TAT: 12 Picture, 11 दिखेगी 1 Blank। 4 मिनट में हर Story लिखना।
  • WAT: 60 शब्द, 15 सेकंड प्रति शब्द। जो मन में आए लिख दो।
  • SRT: 60 Situation, 30 मिनट। छोटा जवाब लिखना है।
  • SD: Self Description, Parents, Teacher, Friend आपके बारे में क्या सोचते हैं।

Day 3-4: GTO Testing

  • Group Discussion: 2 Topic पर चर्चा।
  • GPE: Military Planning Exercise।
  • PGT, HGT, FGT: Progressive Group Task, Half Group Task, Final Group Task। रस्सी, बल्ली, फट्टा से Obstacle पार करना।
  • GOR: Group Obstacle Race। सांप रेस।
  • Lecturette: 3 मिनट बोलना। 4 Topic में से 1 चुनना।
  • Command Task: Commander बनोगे। 2-3 जूनियर को Order देना।

Day 5: Conference

1-2 मिनट का Final Board। सभी Officer बैठते हैं। Result Same Day शाम को।

Tips

  1. Current Affairs रोज 1 घंटा पढ़ो। Newspaper The Hindu या Indian Express जरूरी।
  2. रोज 5 किमी दौड़ो, 50 Pushup करो।
  3. Mirror के सामने Lecturette Practice करो।
  4. OLQ Officer Like Qualities Develop करो: Leadership, Confidence, Social Adaptability, Effective Intelligence।

UPSC CDS 2 के बाद 3 महीने हैं SSB के लिए। अभी से तैयारी शुरू करो।

UPSC CDS II 2026 online form – Documents List

UPSC CDS 2 के अनुसार ये Documents चाहिए। Form भरते समय और SSB के समय।

Online Form भरते समय

  1. फोटो आईडी कार्ड – आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी में से कोई एक
  2. 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट – जन्म तारीख के प्रूफ के लिए
  3. ग्रेजुएशन की मार्कशीट – या Final Year का Bonafide सर्टिफिकेट
  4. पासपोर्ट साइज फोटो – 3 महीने से पुरानी नहीं, सफेद बैकग्राउंड, 3.5cm x 4.5cm
  5. सिग्नेचर – काले पेन से सफेद पेपर पर, रनिंग हैंड में
  6. Category Certificate – SC, ST, OBC-NCL, EWS अगर लागू हो
  7. NCC C Certificate – अगर हो तो SSB में 15 अंक Extra मिलते हैं

SSB Interview के समय Original लेकर जाना है

  1. 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  2. 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  3. ग्रेजुएशन की सभी Semester की मार्कशीट और Degree
  4. NCC Certificate A, B, C जो भी हो
  5. NSS Certificate अगर हो
  6. Sports Certificate अगर National या State Level
  7. Domicile Certificate
  8. Risk Certificate Parents से Sign किया हुआ। फॉर्मेट SSB Call Letter में आएगा।

सभी Documents की 2-2 फोटोकॉपी Self Attested करके ले जानी है।

निष्कर्ष

UPSC CDS 2 2026 notification out हो चुका है और UPSC CDS II 20 मई से 9 जून 2026 तक upsconline.nic.in पर भरे जाएंगे। इस बार CDS 2 कुल 451 पद हैं जिसमें IMA 100, INA 26, AFA 32, OTA Men 275, OTA Women 18 शामिल हैं। 

UPSC CDS 2 के अनुसार परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी। योग्यता Graduation है और उम्र 20 से 24 साल IMA, INA, AFA के लिए, 20 से 25 साल OTA के लिए। UPSC CDS 2 2026 online form भरने के बाद लिखित परीक्षा और SSB की तैयारी साथ साथ करें। 

Training के दौरान Stipend ₹56,100 है और कमीशन के बाद ₹70,000 से ज्यादा सैलरी हाथ में आती है। UPSC CDS II डिफेंस में ऑफिसर बनने का सबसे सम्मानित मौका है। Final Year वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। आखिरी तारीख का इंतजार मत करो, आज ही फॉर्म भर दो।

FAQ – People Also Ask

1. UPSC CDS 2 2026 online form की आखिरी तारीख क्या है?

UPSC CDS फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 जून 2026 शाम 6 बजे है। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा। UPSC CDS II 2026 notification में साफ लिखा है कि समय के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

2. UPSC CDS 2 2026 notification out कब हुआ?

UPSC CDS 20 मई 2026 को हुआ। Examination Notice No. 11/2026-CDS-II UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हुआ। उसी दिन से फॉर्म भरना शुरू हो गए।

3. CDS 2 2026 vacancy कितनी है?

CDS 2 मे कुल 451 पोस्ट है। IMA देहरादून 100, INA एझिमाला 26, AFA हैदराबाद 32, OTA चेन्नई पुरुष 275, OTA चेन्नई महिला 18। UPSC CDS II 2026 नोटिफिकेशन में Category Wise ब्रेकअप भी दिया है।

4. UPSC CDS II 2026 के लिए Age Limit क्या है?

IMA, INA, AFA के लिए 20 से 24 साल। जन्म 02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। OTA के लिए 20 से 25 साल। जन्म 02 जुलाई 2002 से 01 जुलाई 2008 के बीच। UPSC CDS 2 में DOB 10वीं सर्टिफिकेट वाली मान्य होगी।

5. UPSC CDS 2 2026 फीस कितनी है?

General, OBC, EWS पुरुष उम्मीदवार के लिए ₹200। SC, ST और सभी महिला उम्मीदवार के लिए फीस 0 है यानी पूरी छूट। पेमेंट ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से होगा। UPSC CDS II 2026 में चालान का Option नहीं है।

6. UPSC CDS II का Exam Date क्या है?

UPSC CDS II 2026 notification के अनुसार लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 रविवार को होगी। एक ही दिन तीनों पेपर होंगे। IMA, INA, AFA वालों का Maths का पेपर भी उसी दिन।

7. CDS 2026 में महिला अप्लाई कर सकती है?

हाँ, महिला सिर्फ OTA चेन्नई SSC महिला NT कोर्स 18 पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकती हैं। UPSC CDS 2 2026 notification out में IMA, INA, AFA सिर्फ अविवाहित पुरुष के लिए है। महिला के लिए उम्र 20 से 25 साल और ग्रेजुएशन चाहिए।

8. UPSC CDS 2 2026 online form भरने के लिए योग्यता क्या है?

IMA और OTA के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री। INA के लिए इंजीनियरिंग डिग्री BE या BTech। AFA के लिए डिग्री साथ में 12वीं में फिजिक्स मैथ्स या BE, BTech। Final Year वाले भी UPSC CDS 2 2026 notification के अनुसार Eligible हैं।

9. UPSC CDS II 2026 में Negative Marking है क्या?

हाँ, Objective Type Question में गलत जवाब पर Penalty यानी Negative Marking है। हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। 3 गलत जवाब = 1 सही जवाब के बराबर नुकसान। इसलिए अंदाजा लगाकर गोले मत भरो।

10. UPSC CDS 2 2026 का Official Website क्या है?

OTR और Application Form के लिए upsconline.nic.in। Notification PDF, Syllabus, Admit Card के लिए upsc.gov.in। UPSC CDS 2 सिर्फ upsconline.nic.in पर भरेगा।

11. CDS की Training Stipend कितनी है?

IMA, INA, AFA, OTA में Training के दौरान ₹56,100 प्रति माह Stipend मिलेगा। ये Fix है। कमीशन मिलने के बाद लेफ्टिनेंट की सैलरी ₹70,000 से ज्यादा In Hand होती है MSP और भत्ता मिलाकर।

12. UPSC CDS II 2026 में Exam Pattern क्या है?

IMA, INA, AFA: अंग्रेजी 100 अंक, GK 100 अंक, मैथ्स 100 अंक। Total 300 अंक, 6 घंटे। OTA: अंग्रेजी 100, GK 100। Total 200 अंक, 4 घंटे। हर पेपर 2 घंटे का। UPSC CDS 2 का फॉर्म भरने के बाद इसी Pattern पर तैयारी करो।

13. UPSC CDS 2 2026 notification out होने बाद Admit Card कब आएगा?

UPSC CDS के अनुसार E-Admit Card एग्जाम से 3 हफ्ते पहले आएगा। यानी अगस्त के आखिरी हफ्ते 2026 में। upsc.gov.in से Download करना है। Admit Card बिना परीक्षा हॉल में Entry नहीं मिलेगी।

14. CDS के लिए Height कितनी चाहिए?

पुरुष उम्मीदवार के लिए Minimum 157.5 सेमी। महिला के लिए 152 सेमी। AFA Flying Branch के लिए 162.5 सेमी। गोरखा और गढ़वाली के लिए 152.5 सेमी। इस बार UPSC CDS में Height खुद Declare करनी है। Medical में नापेंगे।

Join WhatsApp
Join Now →
Join Telegram
Join Now →

Bablu Kumar

नमस्ते, मैं बबलू कुमार हूँ। मैंने 2022 में PCM विषय से BSc पूरी की है इस वेबसाइट पर मैं आपके लिए सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी सही और तेज जानकारी लाता हूँ। मेरा मकसद है कि कोई भी जरूरी भर्ती या योजना आपसे छूटे नहीं।

Leave a Comment