आशा worker भर्ती 2026: आवेदन, योग्यता, वेतन और पूरी जानकारी

By: Bablu Kumar

On: May 26, 2026

Follow Us:

आशा worker भर्ती 2026

अगर आप अपने गाँव या इलाके में रहकर काम करना चाहती हैं और साथ ही लोगों की मदद भी करना चाहती हैं, तो आशा Worker भर्ती 2026 (Asha Worker Bharti 2026) आपके लिए एक अच्छा मौका है।

इस भर्ती में महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का मौका मिलता है, जहाँ वे स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी काम करती हैं  जैसे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण और जागरूकता फैलाना।

इस लेख में हम आपको आशा Worker से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में समझा रहे हैं ताकि आपको कहीं और जाने की जरूरत न पड़े।

आशा worker भर्ती 2026 में काम क्या होता है?

इस नौकरी में आपको कई तरह के काम करने होते हैं यह काम समाज सेवा से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें जिम्मेदारी भी ज्यादा होती है।

  • गर्भवती महिलाओं की मदद करना
  • बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना
  • स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देना
  • गाँव में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना

आशा Worker भर्ती 2026  किस राज्य में कितने पद?

यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत होती है और हर राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से पद निकालता है। 2026 में अब तक सामने आई कुछ मुख्य भर्तियाँ:

राज्य / जिलापदों की संख्याआवेदन का तरीका
बिहार (स्वास्थ्य विभाग)27,375ऑफलाइन
CMO गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश408ऑफलाइन
CMO मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश114ऑफलाइन
DHFWS हावड़ा, पश्चिम बंगाल25ऑफलाइन
Alluri Sitharama Raju, आंध्र प्रदेश124ऑफलाइन

आशा Worker भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या चाहिए?

यह भर्ती सिर्फ महिलाओं के लिए है। पुरुष इसमें आवेदन नहीं कर सकते।

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ राज्यों में 8वीं पास को भी मौका मिलता है, लेकिन अब ज्यादातर जगह 10वीं को न्यूनतम योग्यता माना जा रहा है। अगर आप 12वीं या उससे ज्यादा पढ़ी हैं, तो चयन में फायदा मिल सकता है।

उम्र सीमा:अधिकतर राज्यों में 18 से 40 वर्ष के बीच। कुछ जगह 25 से 45 वर्ष तक की सीमा होती है। SC/ST वर्ग को नियम के अनुसार छूट मिलती है। यहां से अपनी उम्र चेक करें और confirm करें कि आप eligible हैं या नहीं।

निवास की शर्त: यह सबसे जरूरी बात है जिस गाँव या वार्ड में भर्ती है, उसी जगह की स्थायी निवासी होना जरूरी है। दूसरे गाँव से आवेदन नहीं किया जा सकता।

विवाहित होना जरूरी: बिहार सहित कई राज्यों में अविवाहित लड़कियों को आशा कार्यकर्ता नहीं बनाया जाता।

आशा worker भर्ती 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

कई लोग सोचते हैं कि इसमें exam देना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आशा Worker में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।

Admit Card, Syllabus, Exam Date जैसी चीजें यहाँ लागू नहीं होतीं।

चयन ग्राम सभा (गाँव में) या वार्ड सभा (शहर में) के जरिए होता है। एक समिति बनती है जिसमें Block Medical Officer (BMO), Block Development Officer (BDO) और CDPO शामिल होते हैं।

ये लोग इन बातों को देखते हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता
  • समाज में सक्रियता और सेवा करने की भावना
  • स्थानीय पहचान और भरोसा

अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार बराबर योग्यता की होती हैं, तो विधवा या परित्यक्ता महिला को पहले मौका दिया जाता है। BPL परिवार की महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलती है।

इसे भी पढे: ग्राम रोजगार सेवक भर्ती 2026

आशा Worker की मानदेय (Salary) 2026 में कितनी है?

यहाँ एक जरूरी बात समझना जरूरी है आशा कार्यकर्ता को फिक्स सैलरी नहीं मिलती। उन्हें काम के आधार पर प्रोत्साहन राशि (Incentive) मिलती है।

औसतन यह राशि ₹2,000 से ₹5,000 प्रति माह होती है। यानी जितना ज्यादा काम, उतनी ज्यादा कमाई।

जैसे टीकाकरण, प्रसव में मदद, घर-घर जाकर देखभाल इन सब कामों पर अलग-अलग Incentive मिलता है।

2026 में एक बदलाव यह है कि सरकार इस Incentive को बढ़ाने पर काम कर रही है। साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज देने की बात भी कही जा रही है।

कुछ राज्य रिटायरमेंट के समय ₹20,000 से ₹50,000 तक एकमुश्त राशि भी देते हैं।

आशा worker भर्ती 2026 Apply Online (आवेदन कैसे करें)

आशा worker भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सरल होती है:

  • अपने जिले की स्वास्थ्य विभाग वेबसाइट पर जाएं
  • ASHA Worker Recruitment 2026” लिंक खोलें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें

कुछ जगहों पर ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाते हैं।

  • अपने ब्लॉक के BMO/CHO कार्यालय या ग्राम पंचायत से फॉर्म लो
  • सादे कागज पर भी आवेदन दे सकते हो
  • फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज लगाकर BMO ऑफिस में जमा करो

किन महिलाओं को आशा Worker नहीं बनाया जाता

यह जानना भी जरूरी है, ताकि बाद में कोई confusion न हो:

  • जन प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी या PDS विक्रेता की बेटी, पत्नी या बहू
  • वार्ड सदस्य के करीबी रिश्तेदार
  • दूसरे गाँव या वार्ड की निवासी

क्यों करें आशा worker भर्ती 2026 में आवेदन?

  • अपने गाँव में ही काम करने का मौका
  • महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प
  • समाज सेवा का अवसर
  • अनुभव के साथ आगे बढ़ने का मौका

अगर आप घर के पास काम करना चाहती हैं, तो आशा worker आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष

2026 में आशा Worker भर्ती 2026 (asha worker bharti 2026) धीरे-धीरे बढ़ रही है खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ज्यादा पद निकल रहे हैं।

अगर आप या आपके घर की कोई महिला इस काम में रुचि रखती हैं, तो सबसे पहले अपने ब्लॉक के BMO या नजदीकी PHC से संपर्क करें।

Notification का इंतजार करने से बेहतर है कि आप सीधे अपने इलाके में जानकारी लें, क्योंकि asha worker bharti 2026 की जानकारी अक्सर गाँव की बैठकों में ही मिलती है।

FAQs –  आशा Worker भर्ती से जुड़े 

Q1. क्या 12वीं पास भी आशा Worker बन सकती है?


हाँ, 12वीं पास और उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इससे चयन में फायदा भी मिलता है।

Q2. क्या आशा Worker को हर महीने तय सैलरी मिलती है?


नहीं। यह Incentive आधारित काम है। जितना काम, उतना पैसा। आम तौर पर ₹2,000 से ₹5,000 तक मिल जाता है।

Q3. क्या एक गाँव की महिला दूसरे गाँव में आशा Worker बन सकती है?


नहीं। नियुक्ति हमेशा उसी क्षेत्र में होती है जहाँ की महिला स्थायी निवासी हो।

Q4. क्या कोई परीक्षा देनी होती है?


नहीं। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन ग्राम सभा और समिति के जरिए होता है।

Q5. भर्ती की जानकारी कैसे मिलेगी?


अपनी ANM, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ग्राम प्रधान से जानकारी लें। गाँव की बैठक में ही इसकी सूचना दी जाती है।

Join WhatsApp
Join Now →
Join Telegram
Join Now →

Bablu Kumar

नमस्ते, मैं बबलू कुमार हूँ। मैंने 2022 में PCM विषय से BSc पूरी की है इस वेबसाइट पर मैं आपके लिए सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी सही और तेज जानकारी लाता हूँ। मेरा मकसद है कि कोई भी जरूरी भर्ती या योजना आपसे छूटे नहीं।

2 thoughts on “आशा worker भर्ती 2026: आवेदन, योग्यता, वेतन और पूरी जानकारी”

Leave a Comment